ईरान में भूकंप के झटके, 100 घायल
तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के पश्चिमोत्तर इलाके में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय समाचार चैनल प्रेस टीवी के अनुसार भूकंप के झटके खोरासन रजावी प्रांत के तोरबाम-ए-हेदरियेह शहर में स्थानीय समयानुसार शाम 6.20 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।
ईरानी भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र शहर के बाहरी इलाके में था। तोरबाम-ए-हेदरियेह शहर के गवर्नर मोज्तबा सादिकियां ने कहा कि 110 लोग घायल हुए हैं।
सादिकियां ने बताया, "भूकंप में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। परंतु बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications