खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो : उपसमिति
बैठक में कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा बताया गया कि देश के पूर्वी क्षेत्र में उन्नत प्रौद्योगिकी के प्रयोग से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को उन्नत किया जा सकता है। साथ ही चीन की तरह चावल के उन्नत बीजों का विकास, उत्पादन एवं वितरण, खेती के यांत्रिकीकरण की प्रक्रिया को तेज करने और खेती के लिए मशीन की सेवा लेने जैसे सुझाव दिए गए।
सदस्यों ने कहा कि देश के उत्तरी, केंद्रीय और पूवरेत्तर हिस्सों में पौध सामग्री के उत्पादन के लिए प्रयोगशालाओं की स्थापना की जानी चाहिए। किसानों को ऋण एवं भंडारण विकल्प प्रदान करने के लिए भंडार घरों के साथ ई-कारोबार की सुविधा देनी चाहिए।
सदस्यों ने सुझाव दिया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में जरूरी सुधार लाया जाए और खाद्यान्नों के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाए।
उपसमिति का गठन परिषद की 26 मई, 2010 को हुई पहली बैठक में किया गया था। उपसमिति में मुकेश अंबानी, एम़ एस़ बंगा, डा. अशोक गांगुली और जमशेद गोदरेज शामिल हैं। कृषि सचिव पी़ क़े बसु उपसमिति के संयोजक हैं।
उपसमिति ने अपनी अनुसंशाओं पर विचार-विमर्श करने और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए अगस्त के तीसरे सप्ताह में एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications