कुशीनगर में सड़क हादसे में 4 की मौत
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर शनिवार दिन में तबकरीन चार बजे सुकरौली के नजदीक कसया से गोरखपुर जा रही जीप सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर ईंट लदा हुआ था।
हादसे में घायल डेढ़ दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ने इनमें से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया है। जहां आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मरने वालों में से एक व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय जोखु चौहान पुत्र रामाधर के रूप में की गई है। चौहान जिले के कोतवाली हाटा के अंर्तगत आने वाले करमही गांव का रहने वाला था।
इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications