मप्र में खाद्य निरीक्षक ने फांसी लगाई
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर गंज इलाके में रहने वाले खाद्य निरीक्षक अकरम खान अपने आवास पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। कुछ दिन पहले ही खान का इंदौर से भिण्ड तबादला हुआ था। वह इंदौर वापस जाना चाहते थे। उनका तबादला तो देवास हो गया, मगर कार्यमुक्त नहीं किया गया था।
आशंका जताई जा रही है कि खान अपने तबादले और कार्यमुक्त न किए जाने को लेकर तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications