खेलों के दौरान दिल्ली में बिक्री बढ़ेगी : दीक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, दिल्ली महानगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद पहले ही कनाट प्लेस और खान बाजार जैसे इलाकों को संवार रही है।
दीक्षित ने कहा, "हमें उम्मीद है कि दुनिया भर के हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, खेल प्रेमी और पर्यटक इन खेलों के दौरान दिल्ली आएंगे। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को बड़ी व्यापारिक उपलब्धियों के लिए तैयार रहना चाहिए।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के दौरान दिल्ली में खुदरा बिक्री में काफी वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा, "खेलों के दौरान कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में तेजी की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications