विकास के मामले में बिहार ने बनाई अलग पहचान : नीतीश

पटना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बिहार ने विकास के मामले में देश में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 तक बिहार को विकसित राज्य बना दिया जाएगा।

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के बाजितपुर में शनिवार को करीब 102 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकर ने लोगों को एकजुट कर विकास के मामले में देश में बिहार की एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है।

नीतीश कुमार ने कहा कि महाकवि विद्यापति की रचनाएं आज भी लोगों द्वारा पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यापति के समाधि स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग ही आज सरकार पर अनर्गल आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनकी सरकार बिहार में किसी भी परिस्थिति में भ्रष्टाचार एवं अपराध को बर्दास्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का मामला त्वरित न्यायालय में लाकर तत्काल सजा दिलाई जाएगी।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री महाकवि की समाधि स्थल पर गये तथा निकट स्थित शिवमंदिर में पूजा-अर्चना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+