कोल इंडिया का आईपीओ 18-21 अक्टूबर के बीच

कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को अपना सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18-21 अक्टूबर के बीच जारी होने की उम्मीद है।

"नेतृत्व एवं संगठनात्मक बदलाव" विषय पर आयोजित सीआईआई के एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीआईएल के अध्यक्ष पार्थ एस. भट्टाचार्य ने कहा, "हम आईपीओ के लिए तैयारी कर रहे हैं, इसमें अब और देर नहीं होगी।"

आईपीओ से संबंधित प्रारूप नियमावली को पांच अगस्त को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में अनुमति मिल सकती है।

सरकार कोल इंडिया में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 63 करोड़ शेयरों का विनिवेश कर रही है।

इससे पहले सीआईएल का यह आईपीओ अगस्त में आना था लेकिन बाद में कम मूल्यांकन की आशंका के चलते इसे सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद खदान एवं जंगल क्षेत्र को लेकर विभिन्न मंत्रालयों के बीच नीतिगत अस्पष्टता के चलते इस आईपीओ को एक बार फिर टाल गया था।

भट्टाचार्य ने कहा, "इस मुद्दे पर आप अगले एक या दो महीनों में बेहतर माहौल देखेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+