पाक में दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला (लीड-1)
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशक जुनैद अमीन ने कहा, "हमें ब्लैक बॉक्स मिल गया है। यह सुरक्षित है और इससे जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इसके अलावा कॉकपिट वॉयस रिकार्डर भी मिल गया है।"
अमीन ने कहा कि ब्लैक बॉक्स को सूचनाएं प्राप्त करने के लिए फ्रांस या जर्मनी भेजा जाएगा।
एयर ब्लू हवाई सेवा का यह विमान 28 जुलाई को भारी बारिश के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 146 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications