पुणे में आईबीएम की महिला कर्मी की हत्या
हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 साल की दर्शन टोंगरे शुक्रवार रात तकरीबन 9.15 बजे काम से वापस अपने घर लौट रही थीं। उसी दौरान एक हमलावर ने उनके सीने में नुकीला हथियार घोंप दिया।
अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "यह घटना हिंजेवाड़ी से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित बवधान गांव के समीप एक वीरान इलाके में हुई।"
केतन टोंगरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दर्शन येरवाड़ा स्थित आईबीएम की एक शाखा में काम करती थीं।
अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।
पिछले नौ महीने में किसी आईटी कर्मी की हत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications