'लव परेड' भगदड़ के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रद्धांजलि सभा के दौरान मर्केल और वुल्फ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शनिवार सुबह पीड़ितों के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया व मोमबत्तियां जलाइर्ं।
श्रद्धांजलि में शामिल होने के लिए मर्केल ने अपनी गर्मी की छुट्टियों को रद्द कर दिया।
ड्यूसबर्ग के फुटबाल स्टेडियम में यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस स्टेडियम में 25,000 लोगों के बैठने की सुविधा है।
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को लव परेड के दौरान हुई भगदड़ में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 500 अन्य घायल हो गए थे।
इसके अलावा मर्केल ने नृत्य एवं संगीत समारोह में मारे गए और जख्मी हुए लोगों के रिश्तेदारों सहित 500 अन्य लोगों के साथ गिरजाघर में प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी 25 लोग अब भी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
ड्यूसबर्ग के मेयर एडोल्फ सौरलैंड को श्रद्धांजलि सभा में इतने लोगों के शामिल होने की उम्मीद नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications