ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 8 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 8 प्रतिशत घटकर 685 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 744 करोड़ रुपये था।
कंपनी के मुताबिक मुनाफे में यह कमी समृद्धि सीमेंट (एससीएल) और ग्रासिम सीमेंट के व्यापार को अलग-अलग करने और ग्रासिम के शेयरधारकों को हिस्सेदारी मिलने के कारण हुई है।
कंपनी ने कहा, "एससीएल के कुल मुनाफे में से 110 करोड़ रुपये ग्रासिम के शेयरधारकों को हिस्सेदारी के तौर पर दिए गए हैं।"
कंपनी की कुल आय इस तिमाही में हल्की वृद्धि के साथ 5,119 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications