नोएडा में कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी, 2 घायल

नोएडा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-77 के नजदीक बीएमडब्ल्यू कार के मालिक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कार चला रहा व्यक्ति हेमंत अतुल दिल्ली के अलकनंदा स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में रहता है और उसका निर्यात का कारोबार है। आरोप है कि उसने लापरवाही से कार चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार मनवीर एवं भरत कुमार को शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी।

कार से टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दोनों व्यक्ति गड्ढे में गिर गए। दोनों पीड़ित व्यक्ति नोएडा स्थित एक कंपनी के कर्मचारी हैं।

पुलिस अधीक्षक एस.एन. सिंह ने बताया, "हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है। पीड़ितों को मेट्रो एवं त्रिपाठी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+