संपत्ति विवाद में माता-पिता पर हमला कर जलाया
लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एक 28 वर्षीय युवक ने संपत्ति विवाद के चलते शनिवार को अपने बुजुर्ग माता-पिता पर एक धारदार हथियार से हमला करने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बदायूं के सिमरिया गांव में नरेश कुमार ने अपने 70 वर्षीय पिता रामचंद्र और 67 वर्षीय माता ब्रह्मा देवी की हत्या कर दी। नरेश फरार है।
बदायूं के पुलिस निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया, "जांच से पता चला है कि जब नरेश के माता-पिता ने उसे अपनी संपत्ति का कोई भी हिस्सा देने से इंकार कर दिया तो उसने उनकी हत्या कर दी। कुछ दिन पहले भी नरेश की अपने माता-पिता से बहस हुई थी, वह उनसे अपने व्यापार के लिए वित्तीय मदद चाहता था लेकिन उन्होंने उसकी शराब पीने और जुआ खेलने में पैसा बर्बाद करने की आदत के चलते मदद से इंकार कर दिया।"
उन्होंने बताया, "ऐसा लगता है कि नरेश ने पहले अपने माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला किया और इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। हमारा मानना है कि एक अकेले व्यक्ति ने इस अपराध को अंजाम नहीं दिया है इसलिए नरेश ने जरूर कुछ और लोगों की मदद ली होगी।"
नरेश के बड़े भाई उमेश के मुताबिक उसने कई बार अपने माता-पिता को वित्तीय मदद न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी।
घटना के समय केवल नरेश और उसके माता-पिता ही घर में मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications