पायलटों के नौकरी बदलने से फिलीपींस में हवाई सेवाएं प्रभावित

फिलीपींस एयरलाइंस (पीएएल) ने अपने एक बयान में कहा कि पायलटों की कमी के कारण एक दर्जन अन्य उड़ान सेवाओं के संचालन में देरी हुई।

पीएएल के प्रवक्ता जोनाथन गेसमुंडो ने कहा एयरबस ए 320 विमानों के साथ यह समस्या ज्यादा हो रही है। कंपनी के कुल 39 जहाजों में इनकी संख्या 16 है।

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हमें हाल ही में ए 320 विमानों के पायलटों के कई अविवेकी इस्तीफे मिले जिससे इन विमानों के पायलटों की कमी हो गई है।"

उन्होंने कहा कि पायलटों ने विदेशी एयरलाइन्स के ऐसे वेतन प्रस्तावों के कारण नौकरी छोड़ी है जो पीएएल से मेल नहीं खाते।

पायलटों को उनकी जगह पर दूसरे लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए छह महीने का नोटिस देना चाहिए था।

उन्होंने कहा, कंपनी ऐसे पायलटों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो इस्तीफा देने के तुरंत बाद काम छोड़कर चले गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+