लीसेस्टर में भारतीय मूल के 2 कर्मचारी गिरफ्तार
लीसेस्टर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। यूके बॉर्डर एजेंसी ने एक वस्त्र निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर भारतीय मूल के दो अवैध कर्मियों को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एजेंसी के अधिकारी आगाह करते हुए सेंट बर्नाबास रोड स्थित फैक्टरी ग्लैमर क्रिएशंस में पहुंचे और वहां अवैध रूप से कार्य कर रहे दो लोगों को खोज निकाला।
उनमें से एक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। फैक्टरी को साबित करना होगा कि भाड़े पर रखे गए दो लोगों की नियुक्ति सही तरीके से हुई थी, अन्यथा उसे 20,000 पाउंड का आर्थिक दंड भुगतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications