कलमाडी ने अवैध भुगतान के आरोपों को नकारा
समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' के खुलासे के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कलमाडी ने शनिवार शाम इन आरोपों को निराधार बताया। कलमाडी भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं।
कलमाडी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने भुगतान के लिए आवश्यक सभी वित्तीय नियमों का पालन किया और उसके भुगतान पूरी तरह पारदर्शी हैं।
उन्होंने ब्रिटेन से इस मामले में जांच के लिए कोई पत्र मिलने से इंकार किया।
कलमाडी ने कहा कि देश को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना अच्छी शुरुआत रही और इसका अंत भी बढ़िया होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications