भारत-अमेरिका उच्च शिक्षा सम्मेलन का मुंबई में उद्घाटन
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को उच्च शिक्षा पर एक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन इंडो-अमेरिकन सोसायटी के स्वर्ण जयंती समारोह का एक हिस्सा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे।
सिब्बल ने कहा कि उनका सपना ऐसे देश का है जहां हर बच्चा अपनी आर्थिक क्षमता से बेअसर रहते हुए स्कूल जाए और उच्च शिक्षा हासिल करे।
सिब्बल ने कहा कि सरकारी ढांचे में सुधार, शिक्षा ढांचे के विकास और कार्यक्रमों पर रणनीतिक अमल से इस सपने को हकीकत में बदलने की जरूरत है।
अमेरिका और भारत के बीच शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित सम्मेलन में महत्वपूर्ण नतीजे मिलने की उम्मीद है।
इंडो-अमेरिकन सोसायटी के अध्यक्ष वी.रंगराज ने कहा, "हमें उम्मीद है कि सम्मेलन में महत्वपूर्ण नतीजा हासिल होगा। इसके परिणामस्वरूप शिक्षण संस्थाओं के बीच फलदायक गठजोड़ और आदान-प्रदान होगा।"
हर वर्ष भारत से एक लाख छात्र उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाते हैं और इससे चार गुना छात्रों को यह मौका नहीं मिल पाता है।
रंगराजा ने कहा कि इंडो-अमेरिकन सम्मेलन सरकारी नीति के ऐसे आदर्श ढांचे कि निर्माण का आधार पेश करेगा जिसमें साझेदारी, और नेटवर्क तक पहुंच के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय संस्थान शिक्षा की अपूर्ण मांग को पूरा कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications