रहस्यमय हालत में मिला छात्रा का शव
पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान नेहा के रूप में हुई है। वह सेक्टर 38 में रहती थी। नेहा का शव और उसका स्कूटर एक टैक्सी स्टैंड के समीप से बरामद किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "नेहा शुक्रवार शाम को अपने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। नेहा की दोस्त के भाई ने उसका स्कूटर टैक्सी स्टैंड के समीप देखा और उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने नेहा का शव मिलने के बारे में पुलिस को सूचना दी।"
उन्होंने बताया, "शव को देखने से लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है तथा उसे पत्थर से भी मारा गया है। हमने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications