राष्ट्रमंडल खेल : बीसीसीआई ने कलमाड़ी की मांग ठुकराई
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति को एक और झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक अरब रुपये के अनुदान की उसकी मांग ठुकरा दी है।
आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने बीसीसीआई से एक अरब रुपये का अनुदान देकर राष्ट्रमंडल खलों में प्रमुख साझेदार बनने का आग्रह किया था। मुंबई में शनिवार को बीसीसीआई कार्यकारी समिति ने कलमाड़ी का यह आग्रह ठुकरा दिया।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने बोर्ड के इस निर्णय की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। परंतु बीसीसीआई के एक अन्य पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह संभव नहीं था। यह बड़ी राशि का सवाल था और हम सबकी मांगे स्वीकार करने की स्थिति में नहीं हैं।"
उधर, बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष पद के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष एलन आइजेक के नामांकन को भी स्वीकृति दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications