कैंसर जागरूकता के लिए जेट स्की पर यात्रा
ऑकलैंड, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए न्यूजीलैंड के एक 51 वर्षीय पूर्व पायलट लंदन से लेकर न्यूजीलैंड तक 32,000 किलोमीटर दूरी की जैट स्की यात्रा करेंगे। इस साहसिक यात्रा में वह नौ देशों से होकर गुजरेंगे।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक जेरेमी बरफुट दक्षिणी गोलार्ध की इस यात्रा की शुरुआत एक अगस्त से थेम्स से करेंगे और उनकी चार महीने तक प्रतिदिन 12 घंटे की यात्रा करने की योजना है।
बरफुट चार अन्य सहयोगियों के साथ इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। ये यात्री तुर्की, यमन, ओमान, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, सिंगापुर, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया होकर गुजरेंगे।
बरफुट ने वर्ष 2005 में जेट स्की से ही न्यूजीलैंड का चक्कर लगाया था। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह यात्रा नवंबर में पूरी हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications