मप्र 5,486 मेगावॉट बिजली क्षमता बढ़ाएगा
ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मध्य प्रदेश निर्माणाधीन कोयला आधारित परियोजनाओं को पूरा करके मौजूदा बिजली की कमी दूर करने का प्रयास कर रहा है। इनमें 1,200 मेगावॉट की मालवा ताप विद्युत परियोजना भी शामिल है। इसे वर्ष 2013-14 तक पूरा कर लिया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि राज्य वर्ष 2010-11 मेंअपनी विद्युत उत्पादन क्षमता में 724 मेगावॉट की वृद्धि करेगा। इसके अलावा वर्ष 2011-12 में 1,295.5 मेगावाट, वर्ष 2012-13 में 1,911.5 मेगावॉट और वर्ष 2013-14 में 1,555 मेगावॉट की वृद्धि करेगा।
उल्लेखनीय है कि फिलहाल मध्य प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता 3,847.5 मेगावॉट। इसमें 915 मेगावॉट की जल विद्युत क्षमता भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications