शराबी ने की 6 वर्षीय छात्र की हत्या
पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सरगुजा जिले के बकना खुर्द गांव में शुक्रवार को यह घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक शराबी सुमन राम लगभग 11 बजे सरकारी स्कूल में नशे की हालत में दाखिल किया और स्कूल में मौजूद छात्रों को दौड़ाना शुरू कर दिया।
इस मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी मधुलिका सिंह ने बताया, "नोहर के अलावा सभी छात्र भाग गए। वह गया प्रसाद का इकलौता पुत्र था। सुमन ने छह वर्षीय बच्चे को पकड़कर उसके शरीर और गर्दन पर काफी वार किए जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद सुमन ने फरार होने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोहर के परिजनों की सुमन से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी दर्जनों छात्र काफी डरे हुए हैं। सुमन से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications