चर्चा के लिए भारत आएंगे ओबामा के दूत
वह शिक्षा, वैश्विक स्वास्थ्य, उद्यम और हिंसक उग्रवाद से निपटने के मसलों पर चर्चा कओबामा प्रशासन की पहलों पर चर्चा करेंगे।
बिहार के एक प्रवासी दंपति की संतान हुसैन अलीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्ली और पटना का दौरा करेंगे। वहां वह स्थानीय विश्वविद्यालयों के अध्यापकों, मुस्लिम नेताओं और सरकारी अधिकारियों से भेंट करेंगे।
हुसैन अमेरिका के भीतर और बाहर इस्लामी जगत तथा अमेरिका के बीच सेतु निर्माण के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई पहल पर काम कर रहे हैं।
हुसैन के खनन इंजीनियर पिता 1960 के दशक में बिहार से व्योमिंग गए थे। हुसैन की मां चिकित्सक हैं।
वर्ष 2008 के चुनाव के बाद हुसैन को व्हाइट हाउस के परिषद कार्यालय में नियुक्त किया गया। वह राष्ट्रीय सुरक्षा और न्यू मीडिया के मुद्दों पर काम करते और मुसलमानों की प्रगति के प्रशासन के प्रयासों मदद करते थे।
पिछले वर्ष काहिरा में ओबामा के भाषण को लिखते समय उनके मुख्य विदेश नीति भाषण लेखक बेन रोडेस ने हुसैन से परामर्श किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications