नाल्को ने कोयला खरीदने के लिए निविदा जारी की
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह घरेलू बाजार से कोयला खरीदेगी। निविदा के अंतर्गत बोलियां जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त है।
देश में एल्युमीनियम की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी नाल्को का मुख्यालय भुवनेश्वर में है। नाल्को अपने ऊर्जा संयंत्र में 1,080 मेगावॉट बिजली का उत्पादन है।
कंपनी के विद्युत संयंत्र में नौ इकाईयां हैं जबकि 10वीं इकाई अगस्त के अंत तक शुरू हो जाएगी।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वह पिछले साल शुरू हुई अपनी नौवीं इकाई की जरूरत का 50 प्रतिशत कोयला खरीद चुकी है। इस इकाई के लिए बाकी कोयला महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी 10वीं इकाई की जरूरत के लिए यह कोयला खरीदने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications