चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 17 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'यंगकून कोल इंडस्ट्री (ग्रुप्स) कंपनी लिमेटेड' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में कम से 20 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इनमें सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और सभी की हालत स्थिर है। बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि इलाके में अवैध तौर पर रखी गई विस्फोट सामग्री की वजह से विस्फोट हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications