बिहार के थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि नक्सल प्रभावित जिलों को तीन श्रेणियों में बांटकर प्राथमिकता के आधार पर राशि स्वीकृत की गई है। प्रथम श्रेणी में शामिल पांच जिलों को 15-15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। द्वितीय श्रेणी के चार जिलों को 12-12 लाख रुपये और तृतीय श्रेणी के आठ जिलों को 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
यह राशि जिले के पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह राशि सुरक्षा को ध्यान में रखकर चारदीवारी, बैरकों, मोर्चो के निर्माण और समुचित रोशनी की व्यवस्था पर खर्च की जाएगी।
केन्द्र सरकार ने भी राज्य के 100 थाना भवनों के निर्माण की मंजूरी दी है। अत्याधुनिक तथा नए डिजाइन से बनने वाले इन थानों का निर्माण एक से डेढ़ वर्षो के अंदर पूरा कर लिए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications