दक्षिणी अफगानिस्तान में कबायली सरदार की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता जलमई अयुबी के हवाले से बताया कि अर्घनदाब जिले में शुक्रवार रात में तालिबानी आतंकवादियों ने एक कबायली मुखिया खलीफा हमीदुल्लाह के मकान पर हमला किया। आतंकवादियों ने मुखिया को घर से दूर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।
तालिबानी आतंकवादियों ने हालांकि इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने पड़ोसी जिले पंजवई में 70 कबायली प्रमुखों को सरकार की मदद न करने के लिए कहा है।
आतंकवादियों ने ऐसे वक्त पर यह चेतावनी जारी की है, जब अफगानिस्तान और नाटो के नेतृत्व वाली सेनाएं आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की योजना बना रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications