कश्मीर के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में हिंसा जारी (लीड-1)

शुक्रवार को पुलिस गोलीबारी में मारे गए चारों व्यक्तियों की पहचान मुहम्मद अहसान गनी, शौकत अहमद, आदिल शेख और नाजिर अहमद मीर के रूप में हुई है।

शुक्रवार की झड़पों में सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों सहित 50 लोग घायल हो गए थे।

शनिवार सुबह उग्र भीड़ ने बारामूला जिले के क्रीरी गांव में एक पुलिस शिविर पर हमला बोला और चेतावनी के लिए हवा में गोलियां चलाए जाने के बावजूद शिविर पर पत्थराव जारी रहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो महिलाओं और एक बच्चे को गोली लगी। इलाज के लिए उनको श्रीनगर के एक अस्पताल भेजा गया।

शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चिकित्सकों ने घायल लड़के की स्थिति गंभीर बतायी है।

शुक्रवार को सोपोर में मारे गए दो नागरिकों के जनाजे में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

शवों को दफनाने के बाद भीड़ ने सोपोर रेलवे स्टेशन पर हमला किया और एक अन्य इमारत को आग लगा दिया। आग बुझाने पहुंचे एक दमकल वाहन को भी भीड़ ने आग लगा दी।

प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग को बारामूला के समीप देलिना कस्बे में जाम कर दिया।

पत्थराव करने वाली भीड़ ने बारामूला कस्बे में भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ संघर्ष किया। सीआरपीएफ ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

घाटी के कई अन्य कस्बों में भीड़ के पत्थराव करने की घटनाएं सामने आईं हैं।

कर्फ्यू लागू कराने के लिए श्रीनगर के पुराने हिस्सों में सुरक्षाकर्मी गश्त कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+