पाकिस्तान ने रणनीति में बदलाव किया है : अमेरिका
वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। तालिबान आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंधों के खुलासे को नजरंदाज करते हुए अमेरिका ने एक बार फिर दोहराया कि ये पुराने संबंध हैं और पाकिस्तान अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अपनी सीमा के भीतर आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों पर हमले कर रहा है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे.क्राउले ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि विकिलीक्स ने कोई नया खुलासा नहीं किया और यह समझना बहुत जरूरी है कि ये ऐतिहासिक संबंध करीब दो दशक पुराने हैं। अफगानिस्तान में जिन तत्वों की भी भूमिका है उनके साथ पाकिस्तान के हित जुड़े हैं।
उन्होंने कहा, "लेकिन हमारा मानना है कि पाकिस्तान ने रणनीति में बदलाव किया है। वह अब अपनी सीमा के भीतर उन तत्वों के सुरक्षित ठिकानों पर हमला कर रहा है, जिनसे न केवल अफगानिस्तान, अमेरिका वरन पाकिस्तान को भी खतरा है।"
क्राउले ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकवादी तत्वों के बीच संबंधों की जानकारी है और इसे कुछ समय के लिए समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, "वास्तविक सवाल है कि पाकिस्तान इस समय क्या कर रहा है?"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने जो कार्रवाई की है, अमेरिका उससे संतुष्ट है। परंतु हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अक्रामक अभियान जारी रखे।"
यह पूछे जाने पर कि अमेरिका पाकिस्तान को क्यों अरबों डॉलर की रकम दे रहा है जबकि वहां कोई जवाबदेही नहीं है, क्राउले ने कहा, "हम पाकिस्तान में निवेश कर रहे हैं क्योंकि ऐसा करना अमेरिका के हित में है। हम अफगानिस्तान में इसलिए हैं क्योंकि इसमें हमारा हित है।"
क्राउले ने कहा, "हम भारत सहित पूरे क्षेत्र में सहयोग के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि अंतत: इन देशों को ही एक साथ रहना है और स्थाई संबंधों के द्वारा अपने और सामूहिक हितों को पूरा करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications