उप्र में भाजपा नेता की पत्नी की हत्या
हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर की कैराना विधानसभा सीट से विधायक हैं। यहां से 350 किलोमीटर दूर नई बस्ती इलाके की गांधी कालोनी स्थित हुकुम सिंह के घर से उनकी पत्नी रेवती सिंह का शव मिला।
पुलिस ने हत्या के पीछे लूट या डकैती की आशंका से इंकार किया है। घर में नकदी और अन्य कीमती सामान सुरक्षित पाया गया है।
मुजफ्फर नगर के उप पुलिस अधीक्षक आकाश खुलेरी ने कहा, "प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि रेवती सिंह की गला दबाकर हत्या की गई है।"
उन्होंने कहा, "हम हत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है।"
पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह ने कहा, "हत्या के वक्त घर में केवल कुछ नौकर मौजूद थे। भाजपा नेता घर में नहीं थे, वह लखनऊ गए हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications