दिल्ली में मूसलाधार बारिश, यात्रियों की बढ़ी परेशानी (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन सड़कों में पानी भरने और कई इलाकों में लंबा जाम लगने से मुसीबतें बढ़ गईं।

दिल्ली की ज्यादातर सड़कों पर लंबा जाम लगने की वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा और दिक्कतें भी झेलनी पड़ी।

बारिश के चलते मॉडल टाउन, लाजपत नगर, जनपथ क्रॉसिंग, आश्रम, महिपालपुर चौक, धौलाकुआं, राजपथ, ग्रेटर कैलाश, महरौली, बदरपुर रोड और अगस्त क्रांति मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लगभग हर जगह यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही। जलभराव वाली सड़कों पर कारों के रुक जाने की वजह से समस्या में इजाफा हुआ।

घर से दफ्तर के लिए निकलीं अवंतिका बताती हैं, "पानी भरा होने के कारण ग्रीन पार्क एक्सटेंशन इलाके के पास मेरी कार रेंगने लगी। मैं दुआ कर रही थी कि कार का इंजन बंद न हो तभी मैंने देखा कि कार के भीतर पानी भर रहा है। कई कारें और ऑटो बीच रास्ते में बंद हो गए और उनके मालिकों को उन्हें धक्का लगाना पड़ा।"

भारी बारिश के चलते बीआरटी कॉरिडोर, शेख सराय से चिराग दिल्ली (दक्षिण दिल्ली), आईजीआई हवाई अड्डे से वसंत कुंज, आश्रम, पीरागढ़ी फ्लाईओवर और रोहिणी के कई हिस्से (उत्तरी दिल्ली), मयूर विहार फेज-तीन (पूर्वी दिल्ली), राजा गार्डेन फ्लाईओवर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट और आईटीओ के निकट विकास मार्ग पर लंबा जाम लगा।

मौसम विभाग ने दिन भर भारी बारिश की उम्मीद जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। घने बादल भी छाए हैं। हम शनिवार को 90 फीसदी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।"

न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

शुक्रवार को दिल्ली में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस मौसम में राजधानी में अब तक कुल 242.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+