नए रिश्ते से खुश हैं जेनिफर
लंदन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट अभिनेता-निर्देशक एलेक्स बेह के साथ समय गुजार रही हैं और उनका कहना है वह कि इस रिश्ते की वजह से खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक जेनिफर कहती हैं, "मैं एक व्यक्ति के रूप में महसूस करती हूं कि एक जोड़े के रूप में मैं बेहतर हूं।"
एक सूत्र ने बताया कि जेनिफर और बेह एक-दूसरे के साथ वास्तव में बहुत प्यारे नजर आते हैं।
इकतीस वर्षीय जेनिफर का अप्रैल में अमेरिकी अभिनेता 40 वर्षीय जैमी कैनेडी से अलगाव हो गया था। दोनों ने एक साल का समय साथ गुजारा था।
जेनिफर इससे पहले संगीतकार जॉन मेयर, अभिनेता रॉस मैककॉल और टेलीविजन प्रस्तोता कार्सन के साथ समय गुजार चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications