पटना से गुमशुदा लड़का, ट्रेन में मिला
पटना।
पटना से लापता पांचवीं का छात्र ऋतिक गुरुवार रात बक्सर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में मिला। उसे पटना वापस ले आया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्चे को बक्सर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में बैठा पाया गया। उसका पटना में मन नहीं लग रहा था इसलिए वह भाग गया था। id="toptextpromo">उल्लेखनीय
है कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला ऋतिक बुधवार शाम से लापता था। ऋतिक रोजाना की तरह बुधवार को भी स्कूल बस से खगौल के डीएवी स्कूल में पढ़ने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। परिजनों ने उसके अपहरण की भी आशंका जताई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मूल
रूप से मुंगेर का रहने वाला ऋतिक पटना के आशियाना नगर में अपने फूफा जीवन कुमार मिश्र के यहां रहकर पढ़ाई करता था। इसी साल उसने डीएवी स्कूल में प्रवेश लिया था। उसके पिता राजेश कुमार मिश्र इलाहाबाद में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं।











Click it and Unblock the Notifications