अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाए केंद्र : पंजाब
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "हम सीमा पार से मादक पदार्थो एवं नकली मुद्रा की तस्करी के मामलों में इजाफा देख रहे हैं। यह समूचे देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री से सीमा पर चौकसी बढ़ाने का आग्रह किया है।"
उन्होंने बताया, "पंजाब पुलिस मादक पदार्थो एवं नकली मुद्रा को जब्त करने में जुटी हुई है। पिछले दो वर्षो के दौरान पंजाब में देश में हुई कुल जब्ती के मुकाबले 60 प्रतिशत से अधिक जब्ती हुई है।"
बादल ने कहा, "समस्या की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार सीमा स्थित आवाजाही के रास्तों पर अवैध संपत्ति को सील करने के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करे।"
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी घेराबंदी वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान चौकसी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications