पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जारी एक बयान में बताया, "राज्य में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए। इसी के साथ एच1एन1 वायरस से पीड़ितों के मामले बढ़कर 93 हो गए हैं।"
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से प्रभावित 29 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है।
राज्य में जून में इस बीमारी से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications