राहुल महाजन पर पत्नी ने लगाया पिटाई आरोप (लीड-1)

महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा कि यदि उनके पास यह शिकायत आती है तो वह मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करेंगी।

तीरथ ने यहां पत्रकारों से कहा, "यदि डिंपी हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराती हैं तो मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले की जांच के लिए कहूंगी। घरेलू हिंसा किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।"

डिंपी ने इस वर्ष मार्च में हुए टीवी रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल से विवाह किया था।

कोलकाता की 22 वर्षीय मॉडल डिंपी ने एक टीवी चैनल को बताया, "राहुल ने गुरुवार सुबह मेरे मोबाइल पर आए एक संदेश के विषय में जानने के लिए मुझे जगाया और मुझे पीटा। जब मैंने उनसे वापस जाकर सोने के लिए कहा तो वह नाराज हो गए और मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे पीटा और बालों को पकड़कर घसीटा।"

राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप दूसरी बार लगे हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी श्वेता सिंह ने उन पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। श्वेता और राहुल 2008 में अलग हो गए थे। वर्ष 2006 में राहुल को मादक पदार्थो का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई के एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में डिंपी ने आरोप लगाया कि राहुल उनके साथ नियमित रूप से मारपीट करते हैं और एक बार के झगड़े में राहुल ने उनके सिर में बंदूक भिड़ा दी थी।

डिंपी के दोस्तों, रिश्तेदारों एवं सहयोगियों ने बताया कि दंपति पारिवारिक सदस्यों के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है।

राहुल के चाचा प्रकाश महाजन ने कहा, "मैं राहुल को एक गंभीर और समझदार इंसान के रूप में जानता हूं। दंपति में आपसी मतभेद हुआ होगा, लेकिन मुझे विश्वास है कि गंभीरतापूर्वक विचार करने पर यह मामला सुलझ सकता है।"

कई बार प्रयास करने के बावजूद राहुल एवं डिंपी से संपर्क नहीं हो पाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+