एबीबी इंडिया का मुनाफा 54 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ऊर्जा एवं ऑटोमेशन क्षेत्र की निजी कंपनी एबीबी इंडिया का मुनाफा वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में 54.17 प्रतिशत घटकर 38.31 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 83.60 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "ग्रामीण विद्युत क्षेत्र से बाहर आने पर व्यय में वृद्धि और प्रतिस्पर्धा के कारण कीमतों पर दबाव रहने से दूसरी तिमाही में कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।"
इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 3.88 प्रतिशत घटकर 1,446.6 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,505 करोड़ रुपये थी।
पहली तिमाही में कंपनी का ऑर्डर 41.53 प्रतिशत घटकर 1,234.6 करोड़ रुपये था जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2,111.6 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications