फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

चण्डीगढ़, 30 जुलाई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध बैनरों की फिल्मों, धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम दिलाने के नाम पर करीब 25 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुंबई के एक शख्स को यहां गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि संजय मिश्रा नामक शख्स मुंबई में टुन-टुन प्रमोशंस एंड कोऑर्डिनेशन सर्विसेस का मालिक है। कुछ दिन पहले उसने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर पंजाब और हरियाणा के युवा उम्मीदवारों को ऑडिशन के लिए बुलाया।

पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह ने बताया, "हमने संजय को सेक्टर 22 स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां वह गुरुवार को साक्षात्कार और ऑडिशन आयोजित कर रहा था।"

सिंह ने बताया, "उसके ताजा विज्ञापन को पढ़कर हरियाणा और पंजाब के विभिन्न कस्बों के करीब एक दर्जन लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत की। हमने अपना जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस रैकेट में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।"

शिकायतकर्ताओं के अनुसार संजय ने उन लोगों से फिल्मों और धारावाहिकों में काम दिलाने का वादा किया और उनसे 25,000 रुपये से 250,000 रुपये लिए।

इस बार भी उसने 12 लोगों को चुना था और उनसे सिक्योरिटी राशि के रूप में 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की मांग की थी।

पंचकुला की रहने वाली रमणीक ने आईएएनएस को बताया, "समाचार पत्रों में विज्ञापन देखकर वर्ष 2008 में मैं संजय के संपर्क में आई थी। उसने एक बाल फिल्म 'माई समर वेकेशन' में मेरी डेढ़ साल की बेटी को रोल दिलाने का वादा किया था। हमने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया और वापस करने योग्य सिक्योरिटी राशि के रूप में 25,000 रुपये जमा कर दिया।"

रमणीक बताती हैं, "संजय ने हमसे कहा था 40 दिनों की शूटिंग होगी और मेरी बेटी को प्रतिदिन के लिए 2000 रुपये से 3000 रुपये मिलेंगे। लेकिन अब तक शूटिंग नहीं हुई।"

उन्होंने बताया, "उसने मुझे 25,000 रुपये के दो चेक दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद उसने हमारे फोन का जवाब देना बंद कर दिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+