कैल्शियम की अतिरिक्त खुराक से दिल के दौरे का खतरा

न्यूजीलैंड के एबरडीन व ऑकलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 11 अध्ययनों का विश्लेषण करने के बाद यह बात कही है। ये अध्ययन कैल्शियम की अतिरिक्त खुराक लेने वाले 12,000 लोगों पर किए गए थे।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक हजारों महिलाएं डॉक्टरों के सुझाव पर कैल्शियम की पूरक खुराक लेती हैं। हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से बचने के लिए कैल्शियम की अतिरिक्त खुराक ली जाती है।

पांच साल तक 1,000 लोगों को कैल्शियम की अतिरिक्त खुराक देने पर उनमें दिल के दौरे की 14, आघात की 10 समस्याएं देखी गईं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 26 फ्रैक्चर्स से उनका बचाव हुआ।

कैल्शियम अनुपूरक लेने से रक्त में बहने वाले कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है जिसका रक्त परिसंचरण तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्त में कैल्शियम का उच्च स्तर होने से धमनियां कठोर होने लगती हैं और दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+