तेलंगाना उपचुनाव : आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पराजित
हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख डी. श्रीनिवास निजामाबाद शहरी विधानसभा सीट से उप-चुनाव हार गए हैं। पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए. लक्ष्मीनारायण ने 12,200 मतों के अंतर से हराया।
श्रीनिवास के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की योजना थी। यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री के. रोसैय्या का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था।
श्रीनिवास 2009 में भी 11,015 मतों से चुनाव हार गए थे।
पृथक तेलंगाना राज्य बनाने की मांग पर दबाव बनाने के उद्देश्य से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10 और तेलुगू देशम पार्टी के एक विधायक के साथ लक्ष्मीनारायण ने भी इस साल की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications