कानपुर में दंपति की संदिग्ध हत्या
कानपुर। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर से एक कर्मचारी और उनकी पत्नी के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दुर्गा प्रसाद (55) और उनकी पत्नी शारदा (50) के शव गुरुवार सुबह घर से बाहर पाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को सुबह दी। दोनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं जिससे लगता है कि उन पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है।
गुप्ता ने कहा कि वारदात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रसाद के घर में लूटपाट भी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications