आस्ट्रेलिया में 3 लोगों पर नस्लीय दुर्व्यवहार का अरोप
यह मामला इसी साल छह फरवरी का है। एक बस में भारतीय छात्र पर न सिर्फ नस्लीय टिप्पणियां की गईं बल्कि उसकी पिटाई भी की गई थी।
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार तीनों आरोपियों में से दो के खिलाफ नस्लीय दुर्भावना भड़काने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों को एक सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है।
विक्टोरिया प्रांत की पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "इन आरोपों के अदालत में सही साबित होने की उम्मीद है। इससे लोगों में यह संदेश जाएगा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications