ब्रिटेन को भारत से जोड़ते हैं शाहरुख: कैमरन
दैनिक समाचार पत्र 'द हिंदू' में प्रकाशित अपने लेख में कैमरन ने लिखा है, "हमारे बीच सांस्कृतिक रूप से काफी समानता है, चाहे वह शाहरूख खान को देखना हो, एक जैसा खाना हो या क्रिकेट देखने की बात हो।"
अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक शिष्टमंडल के साथ भारत आए कैमरन ने कहा कि मैं 'भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों के पुननिर्धारण और इन्हें मजबूत और विस्तृत बनाने के लिए भारत आया हूं।"
भारत की उभरती अर्थव्यवस्था और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती भूमिका के संबंध में उन्होंने कहा, "अमेरिका में कहा जाता है कि अवसर और भाग्य की तलाश है तो पश्चिम की तरफ जाओ लेकिन अब उद्यमिता और भविष्य पूर्व की तरफ है।"
उन्होंने लिखा, "मैं .. बेंगलुरू से बर्मिघम तक के सभी लोगों को अवसर दिलाना चाहता हूं। सामूहिक रणनीति अपनाने से आर्थिक विकास की प्रक्रिया से हम लाभान्वित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications