धोखाधड़ी के आरोप में बाप-बेटा गिरफ्तार
राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईडब्ल्यूओ) ने राकेश गोयल और उसके बेटे आकाश गोयल को देर सोमवार गिरफ्तार किया। दोनों मिलकर गोयल स्टील ट्रेडिंग के नाम से एक कंपनी चलाते हैं। राकेश की पत्नी नीना गोयल पर भी मामला दर्ज किया गया है।
ईडब्ल्यूओ के निरीक्षक ने बताया, "गोयल परिवार ने दो साल पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से आठ करोड़ का कर्ज लिया था। जांच के दौरान आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों ने पाया कि गोयल परिवार उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पहले ही कर्ज ले चुका है।"
बैंक ने ईडब्ल्यूओ में औपचारिक तौर पर अप्रैल में शिकायत दर्ज कराई थी और पिछले महीने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस संभावना से इंकार नहीं किया है कि इस मामले में बैंक के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह बात काफी हैरान कर देने वाली है कि बैंक के कर्मचारियों ने बिना किसी दस्तावेज को प्राप्त किए बगैर ही लोन पास कर दिया। इस बात की प्रबल संभावना है कि इस धोखाधड़ी में आईडीबीआई बैंक के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications