राष्ट्रीय सुलह की प्रकिया महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय सुलह की प्रकिया महत्वपूर्ण

भारत ने बर्मा में होने वाले चुनावों से पहले वहां राष्ट्रीय स्तर पर चल रही सुलह सफाई की प्रक्रिया के महत्व पर एक बार फिर ज़ोर दिया है.

बर्मा के सैन्य शासक जनरल थान स्वे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है.

बयान के अनुसार बर्मा ने चुनाव प्रक्रिया और उसकी तैयारियों के बारे में भारत को जानकारी दी है और भारत ने इस जानकारी के लिए बर्मा का शुक्रिया अदा किया है. भारत ने बर्मा को धन्यवाद करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया का आधार और बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है.

उल्लेखनीय है कि इस बयान में कहीं भी बर्मा में नज़रबंद लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की का कोई ज़िक्र नहीं है.

बर्मा में आने वाले महीनों में हो रहे चुनावों में आंग सान सू की पार्टी हिस्सा नहीं ले सकेगी.

दोनों पक्षों ने कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं.

बयान के अनुसार दोनों पक्षों के बीच एक सड़क मार्ग बनाने पर भी समझौता हुआ है. इसके तहत भारत मिज़ोरम के रास्ते बर्मा तक की रि टिडिम सड़क निर्माण में वित्तीय सहायता देगा. इसकी लागत क़रीब 60 मिलियन डॉलर होगी.

दोनों पक्षों ने आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+