बारिश से दिल्ली की सुबह सुहानी
नई
दिल्ली। बारिश के चलते दिल्ली में मंगलवार की सुबह सुहानी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में भी बारिश जारी रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी का कहना है, "राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। दिन में भी बारिश होगी क्योंकि राजधानी के कई हिस्सों में बादल छाए हैं।" id="toptextpromo">न्यूनतम
तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी से 97 फीसदी के बीच रहने के आसार हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सोमवार
रात 8.30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक तीन मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली में अब तक 226.1 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत से 10 फीसदी कम है।











Click it and Unblock the Notifications