जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आयोजन स्थल के तौर पर तैयार किए गए 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। इससे पहले इस स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने की अंतिम तारीख को कई बार टाला गया।

मूलत: 1982 के एशियाई खेलों के लिए निर्मित किए गए इस स्टेडियम के पुननिर्माण के बाद मंगलवार को खेल मंत्री एम. एस. गिल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की उपस्थिति में इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान यहां एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और लॉन बाल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। साथ ही उद्घाटन तथा समापन समारोह भी यहीं आयोजित होगा।

इस स्टेडियम के पुनर्निमाण में 20 करोड़ डॉलर (9.6 अरब रुपये) खर्च किए गए हैं। इसके निर्माण के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको और आस्ट्रेलिया की निर्माण कंपनियों की मदद ली गई है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा दो साल सात महीने पहले इस स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू किया गया था। स्टेडियम के निर्माण का काम पूरा करने की अंतिम तिथि को कई बार टाला गया।

यह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किए जा रहे आयोजन स्थलों में 11वां आयोजन स्थल है जो तैयार हो चुके हैं।

इस स्टेडियम की खास बात यह है कि यहां अत्याधुनिक अंदाज में टेलीविजन प्रसारण की पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां रात्रि आयोजनों के लिए फ्लडलाइट लगाई गई है और समापन तथा उद्घाटन समारोह के लिए विशेष तौर पर एक सुरंग बनाई गई है, जिसके माध्यम से कलाकार स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

खेल आयोजनों के अलावा इस स्टेडियम के परिसर में नेशनल डोप टेस्ट प्रयोगशाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का मुख्यालय और छात्रावास हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+