सऊदी अरब में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए ने सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से बताया है कि घटना के बाद पायलट और सहयोगी पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल-अरबिया सेटेलाइट चैनल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उतरने के दौरान विमान से धुआं निकल रहा था और दुर्घटनाग्रस्त होते ही वह बीच से टूट गया।
अग्निशमन और आपात सेवाओं के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications