राजस्थान के सराडा में हिंसा के बाद कफ्र्यू
हादसे के बाद से ही कस्बे में तनाव बना हुआ है। तीर और परंपरागत हथियारों से लैस जनजातीय समुदाय के लोग मंगलवार को दूसरे दिन भी पहाड़ों पर जमे रहे। उन्होंने कल कई मकानों और दुकानों को आग लगा दी थी।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि उदयपुर जिले के सराडा कस्बे में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार से लगाया गया अनिश्चितकालीन कफ्र्यू अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार कस्बे में समुदाय विशेष के लोगों ने सराडा पुलिस थाने एवं एक धर्मस्थल पर शरण ले रखी है जबकि देर रात को करीब सौ लोगों को पुलिस सुरक्षा में बस से उदयपुर लाया गया। पुलिस ने इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने के लिये कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संभागीय आयुक्त अपर्णा अरोड़ा, पुलिस महानिरीक्षक टी.एल. मीणा, जिलाधिकारी आनंद कुमार, जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव नार्जरी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पड़ाव डाले हुए हैं।
स्थाीयन कांग्रेसी सांसद रघुवीर मीणा और विधायक बसंती देवी मीणा ने जनजातीय समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीणा दिल्ली में लोकसभा की कार्यवाही छोड़ कर सुबह ही उदयपुर पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications