पश्चिम बंगाल में 6 नक्सली मारे गए
कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ सोमवार तड़के तीन बजे गोवालतोरे इलाके में शुरू हुई। छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 'कमांडो बटालियन फॉर रिसोल्यूट बटालियन' (कोबरा) का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोलकाता स्थानांतरित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications